मराठा कार्यकर्ता जारांगे की टिप्पणी पर संजय राउत का बयान, ‘धमकी मिलने पर कोई भी सरकार कार्रवाई करेगी’

KNEWS DESK- शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार यानि आज कहा कि कोई भी सरकार मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे द्वारा की गई धमकी भरी टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी|

राउत ने कहा, अगर कोई ऐसी धमकी भरी टिप्पणी करता है, चाहे वह महाराष्ट्र में हो या देश में, सत्ता में कोई भी सरकार कार्रवाई करेगी| दरअसल, कार्यकर्ता मनोज जारांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र के जालना, छत्रपति संभाजीनगर और बीड जिलों में सोमवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं| एहतियात के तौर पर इन जिलों की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं|

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीड जिले में बिना अनुमति के आंदोलन करने के आरोप में तीन मामले दर्ज किए गए हैं और राज्य परिवहन की एक बस को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने बीते रविवार को कहा कि वह मुंबई तक मार्च करेंगे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिन पर उन्होंने उन्हें मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था|

About Post Author