सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ‘रंगभेद’ वाला बयान पड़ा भारी

KNEWS DESK-  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार कर लिया है| कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है|

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी है| उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फ़ैसला किया है| कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है|

दरअसल, इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन के सहकलाकार रहे सैम पित्रोदा ने बीते दिनों एक विवादित बयान दिया था| उन्होंने कहा था कि भारत ऐसा विविधतापूर्ण देश है, जहां पूरब के लोग चीनी जैसे दिखते हैं| पश्चिम के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं और उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण भारत के लोगों जैसे दिखते हैं| विविधता भारत की पहचान है और हर कोई इसमें विश्वास करता है|

उन्होंने ये भी कहा था कि यह अंतर कोई मायने नहीं रखता है, यहां हम सब भाई- बहन हैं, हम सभी की भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हैं| अलग-अलग रंग- रूप का कोई मतलब नहीं है, हम सभी की इज्जत करते हैं| भारत में अलग-अलग जगहों पर लोग अलग-अलग तरह का खान- पान करते हैं| यह उनकी पसंद और कल्चर का हिस्सा है| गुजराती होने के नाते मुझे भी डोसा इडली पसंद है|

आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने तकनीकी के क्षेत्र  में कई आविष्कार किये हैं| साल 1974 में उन्होंने वेस्कॉम स्विचिंग कंपनी में योगदान दिया| एक साल बाद इलेक्ट्रॉनिक डायरी का आविष्कार कर अपनी क्षमता का परिचय दिया| वहीं अगले चार साल के अन्दर उन्होंने 580 DSS स्विच बनाई और उसे 1978 में लॉन्च कर दिया|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.