Sahara Group: लखनऊ पहुंचा सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

KNEWS DESK- सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर 2023) को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| अब उनका पार्थिव शरीर बुधवार की शाम लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा|
आपको बता दें, मुंबई में सहारा प्रमुख का मंगलवार को निधन हो गया था| इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाने की तैयारी शुरू हो गई थी| बुधवार शाम उनके पार्थिव शरीर को चार्टर्ड विमान से लखनऊ लाया गया| यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| इसकी तैयारियां पहले से पूरी कराई गई हैं|

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच

सुब्रत रॉय की पहुंच बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक थी| सुब्रत रॉय को बीजेपी और कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है| सुब्रत रॉय के सहारा ने कारगिल युद्ध में शहीदों के परिवारों की आर्थिक सहायता की थी| जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उनकी तारीफ भी की थी| सुब्रत रॉय राजनेता अमर सिंह, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पारिवारिक सदस्यों की तरह थे|

About Post Author