Sahara Group: सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

KNEWS DESK-  सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर 2023) को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आपको बता दें कि वह 75 साल के थे। रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया। उनको रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उनका निधन हो गया।

अलविदा सुब्रत रॉय...कभी स्कूटर पर बेचते थे नमकीन, ऐसे खड़ा किया सहारा ग्रुप | Sahara Group Chairman Subroto rai is no more | TV9 Bharatvarsh

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया दुख

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने। हम उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का कब होगा अंतिम संस्कार?

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार गुरुवार (16 नवंबर 2023) को लखनऊ में किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक आज बुधवार (15 नवंबर) को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लेकर आया जाएगा।

शिवपाल यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

About Post Author