गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

KNEWS DESK- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

ध्वजारोहण के तुरंत बाद स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई और देशभक्ति की गूंज के बीच राष्ट्रगान गया। इस समारोह में केंद्रीय और राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा बलों के जवान और आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संविधान की महत्ता को स्मरण किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने भाषण में सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और देश के विकास एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

कर्तव्य पथ पर हो रहा यह कार्यक्रम ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर आधारित है। इसकी अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *