उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी,जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

KNEWS DESK- देश के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहे हैं। कई जगह बाढ़ से हालात खराब हैं। लेकिल सबसे ज्यादा नुकसान उत्तराखंड में हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 14 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जिलों में बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।  इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश  दिया हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन से करीब 300 से ज्यादा सड़कों में आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 24 जून से शुरू हुए मानसून की वजह से अब तक  बारिश से संबंधित घटना और सड़क दुर्घटना में अब तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वतंत्र दिवस पर लोगों को हो सकती है परेशानी

मौसम विभाग की माने तो  दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि 14 और 15 अगस्त तक धीमी- धीमी बारिश हो सकती है। ऐसे में स्वतंत्र दिवस पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी तापमान इसी के आसपास रहेंगा है।

इन राज्यों में बारिस होने की संभावना?

जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,जम्मू कश्मीर,पंजाब, कर्नाटक एंव तमिलनाडु में हल्की हल्की बारिश होने के आसार है। तो वही तेलंगाना,बंगाल, गोवा, तटीय कर्नाटक,ओडिशा,और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने होने की संभव है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि बारिश के रूक-रूक  कर होने की वजह से लोगों को उमस रहेंगी।

About Post Author