नीतीश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बयान आया सामने, कहा- ‘थोड़ा दबाव पड़ते ही यू टर्न…’

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल होने पर अपना रिएक्शन दिया है| भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा सा दबाव पड़ता है और तुरंत यू टर्न कर लेते हैं| दबाव क्यों पड़ा क्योंकि हम आपके अधिकार के लिए काम कर रहे हैं| इस देश में अलग अलग वर्ग के लोग हैं| पिछड़े जाति के लोग हैं, दलित हैं, दूसरी जाति के लोग हैं| OBC समाज देश का सबसे बड़ा समाज है| मगर मैं आज आपसे पूछूं, इस देश में OBC की आबादी कितनी है, इसका आप जवाब नहीं दे सकते हैं|

उन्होंने कहा कि नीतीश कहां फंसे मैं बताता हूं, मैंने नीतीश से कहा आपको जाति जनगणना करनी पड़ेगी| हमने और RJD ने दबाव डालकर यह काम करवाया| बीजेपी नहीं चाहती थी कि जाति जनगणना हो| नीतीश की यहां जरूरत नहीं है, यहां हम मिलकर काम कर लेंगे| यहां हमारा गठबंधन है, मिलकर काम कर लेंगे|

उन्होंने कहा कि सरकार में न OBC न दलित की भागेदारी है| हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनी की लिस्ट निकाल कर देखिये उसमे भी आपको एक दलित आदिवासी या पिछड़ा वर्ग नहीं मिलेगा| हिंदुस्तान के दलित और पिछड़ों को न्याय नहीं मिल रहा है| समय आ गया है कि हिंदुस्तान का एक X-RAY हो जाये| उसके बाद MRI भी हो सकता है|

राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक बार लोगों की गिनती हो जाये कि किसकी कितनी आबादी है| पता चल जाये कि इसमें गरीब इतने हैं, मजदूर इतने हैं, दलित इतने हैं| सामाजिक न्याय का पहला कदम देश का X-RAY करना है| उन्होंने सवाल किया कि बिहार के सीएम के बारे में एक चुटकुला वायरल है| आपने सुना क्या?

About Post Author