राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘पिछले 10 सालों में उन्होंने सिर्फ 15-20 उद्योगपतियों के लिए किया काम…’

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार यानि आज संयुक्त रैली की| इस दौरान राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने केंद्र में अपने शासन के पिछले 10 सालों में केवल 15-20 उद्योगपतियों के लिए काम किया है|

राहुल गांधी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने 15-20 उद्योगपतियों के लिए काम किया है| उन्होंने देश के सभी एयरपोर्ट गौतम अडाणी को दे दिए| उन्होंने बंदरगाह, बिजली, खदानें, रक्षा उद्योग उन्हें दे दिया| एक तरफ वे आपका ध्यान भटकाते हैं और दूसरी ओर, वो भारत की पूरी संपत्ति 20-25 लोगों को दे देते हैं|

उन्होंने कहा,  नरेंद्र मोदी ने भारत के अमीर उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है| जब यूपीए सरकार थी, तब हमने किसानों का कर्ज माफ किया था| ये पैसा किसानों के 25 गुना कर्ज माफ करने या 25 साल के मनरेगा फंड के बराबर है| आज स्थिति ये है कि 22 लोग ऐसे हैं, जिनके पास इतनी संपत्ति है, जितनी 70 करोड़ भारतीयों के पास है| एक तरफ 22 लोग हैं और दूसरी तरफ 70 करोड़ लोग हैं| ये 20-25 अरबपति भारत में चीन के उत्पाद बेचते हैं| एक तरफ, नरेंद्र मोदी ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देते हैं और दूसरी तरफ, वो नोटबंदी लाते हैं और छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी लागू करते हैं, जो वास्तव में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा दे सकता है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.