PM मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना भारत के लिए बड़ा सम्मान- भाजपा नेता सीआर केसवन

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का बढ़ावा देने की दिशा में असाधारण सेवाओं के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। इस पर भाजपा नेता सीआर केसवन की प्रतिक्रिया सामने आया है।

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि यह भारत के लिए सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया। मोदी इस महान सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय हैं, इस पुरस्कार की स्थापना के 300 साल बाद। पीएम मोदी को बीते मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए आधिकारिक तौर पर ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में एक विशेष समारोह में पुतिन ने मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी। मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं, जिसकी स्थापना 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट ने यीशु के पहले प्रेषित और रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में की थी।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: निक्की तंबोली ने किया विशाल पांडे का सपोर्ट, कहा- ‘किसी की खूबसूरती की तारीफ…’

About Post Author