राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई उम्मीद कि 2047 तक देश में 50% महिलाएं होंगी चार्टर्ड अकाउंटेंट

KNEWS DESK… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीती 1 जुलाई को उम्मीद जताई है कि 2047 तक देश में काम करने वाले 50% चार्टर्ड अकाउंटेंट महिलाएं होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का पेशा आर्थिक शासन का आधार बने।

दरअसल आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 75वें चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर ICAI द्वारा आयोजित एक समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में लगभग चार लाख सदस्य और आठ लाख से अधिक छात्र हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि  उन्हें बताया गया है कि हाल ही में CA की परीक्षा पास करने वालों में करीब 42 फीसदी महिलाएं थीं। साथ ही उनकी संख्या बढ़ रही है। द्रौपदी मुर्मू ने यह भी उम्मीद जताई कि जब देश 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा, तो कार्यरत CA में 50% महिलाएं होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति ने निष्पक्ष एवं नैतिक लेखांकन प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि CA  को अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य असली तस्वीर पेश करने की जिम्मेदारी दी गई है। ICAI के अनुसार , अब तक 5 करोड़ रुपए के UDIN जारी किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में नई सीए योजना का शुभारम्भ किया गया। काॅरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, ICAI के अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाटी और उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य भी मौजूद रहे।

जानकारी के लिए  बता दें कि पीएम मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम एक पेशेवर समुदाय का सम्मान करते हैं। जो हमारे देश का मुख्य वित्तीय वास्तुकार है। हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर निमार्ण में मद्द करती है।