AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, “अब उत्तर प्रदेश में ठेके पर होने जा रही पुलिस की भर्ती”

रिपोर्ट – शिवा शर्मा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर विचार किया जा रहा है| इसी को लेकर सांसद संजय सिंह ने कहा कि “भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए | इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है, यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है |

उत्तर प्रदेश के सुरक्षा के साथ जैसा मज़ाक किया जा रहा

आपको बता दें कि AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो के माध्यम से कहा कि “यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ, अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है| संजय सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के सुरक्षा के साथ जैसा मज़ाक किया जा रहा है, वैसा गुजरात में भी किया गया है|

 

क्या गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा – ‘आप’ सांसद संजय सिंह

गुजरात में भी ठेके पर पुलिस की भर्ती की जाती है। क्या गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा है। यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए क्योंकि अगर पुलिस की भर्ती ठेके पर होने लगी तो वह न ही जनता के प्रति जवाब दे रहेंगे और न ही सरकार के प्रति।


            

About Post Author