धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पोस्ट की वजह से माहौल खराब

KNEWS DESK- धीरेंद्र शास्त्री हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं| बाबा पर आये दिन कोई न कोई टिप्पणी  होती रहती है| बरेली में पहले भी कई मामलों पर विवादित माहौल बन चुका है कुछ दिनों पहले भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी की गई थी| जिसमें एक लड़के की पोस्ट की वजह से माहौल खराब होते- होते बच गया था। अब ऐसे में पुलिस को जैसे ही बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क रहा है जिसके बाद अधिकारी फौरन एक्टिव हो गए|

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

यूपी के बरेली में एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई| इस बार समुदाय विशेष के एक युवक ने बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी| हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस हरकत में आ गई और शिकायत मिलते आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| अभी युवक के बारे में जानकारी निकाली जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किसके इशारे पर उसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

बरेली में इससे पहले भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी की गई थी| तब एक स्कूली लड़के के फेसबुक पोस्ट से माहौल खराब होते-होते बच गया था| यही नहीं उससे पहले भी कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल हो चुका है| ऐसे में जैसे ही पुलिस को खबर मिली कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क रहा है, अधिकारी फौरन एक्टिव हो गए| हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शिकायत की थी| जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

जान से मारने की मिली धमकी

बाबा पर टिप्पणी करने वाला आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने इंस्टाग्राम पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी| उसने अपने धमकी भरे पोस्ट में कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। एक जगह उसने लिखा था – ‘बाबा की मौत मंडरा रही है| जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने युवक के इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर बरेली पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा

दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने टिप्पणी  को लेकर कहा कि हर आदमी के अपने-अपने विचार हैं| उसकी सोच पर पहरा नहीं लगाया जा सकता है| हिंसात्मक सोच पर पहरा नहीं लगाया जा सकता है| हिंसात्मक सोच को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता| धीरेंद्र शास्त्री से विचार से सहमति हो या ना हो यह अलग बात है, मैं भी उनके हिंदू राष्ट्र के विचार पर सहमत नहीं हूं मगर यह बात कबूल नहीं है कि उनको जान से मारने की धमकी दी जाए या फिर उनके खिलाफ अपशब्द बोले जाएं| सोशल मीडिया पर इस तरह का दुष्प्रचार न किया जाए, यह गलत है|

मौलाना रजवी ने आगे कहा कि नौजवान लोग जज्बात में बह जाते हैं फिर तनाव पैदा होता है इसलिए मैं नौजवानों से अपील करना चाहता हूं, खासतौर पर मुस्लिम नौजवानों से कि वह ऐसी हरकतें ना करें और किसी भी रहनुमा के ऊपर टीका टिप्पणी न करें| धमकी देना या अपशब्द कहना यह समाज को तोड़ने जैसा है| मैं इसे सहमत नहीं हूं|

About Post Author