डीपफेक मामले पर पीएम मोदी ने किया रिएक्ट, मीडिया से किया ये अनुरोध

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘डीपफेक’ बनाने के लिए Artificial Intelligence के दुरुपयोग के बारे में अपना रिएक्शन दिया है| उन्होंने कहा-  मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए| डीपफेक वीडियो सिंथेटिक मीडिया है, जिसमें मौजूदा छवि या वीडियो में किसी व्यक्ति को किसी और की छवि से बदल दिया जाता है|

मोदी का यह बयान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के एक ‘डीपफेक’ वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आया है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि इसे AI की मदद से बनाया गया था| असल में वो वीडियो एक ब्रिटिश-भारतीय लड़की का था, जिसका चेहरा मंदाना के चेहरे के साथ बदल दिया गया था| नई दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में भाजपा के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के अपने संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि ये केवल शब्द नहीं हैं बल्कि जमीनी हकीकत है|

उन्होंने यह भी कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का समर्थन मिला है| COVID-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है| उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है|

About Post Author