पीएम मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट फेज-1 का किया उद्घाटन, बोले- ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू’

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पहले चरण (फेज-1) का उद्घाटन किया। इस बड़े प्रोजेक्ट का कुल निवेश लगभग 11,200 करोड़ रुपये किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने इसे सिर्फ अपना कार्य नहीं, बल्कि जनता की अमानत बताते हुए सभी उपस्थित लोगों से इसे एक साझा उपलब्धि मानने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी काम का केवल आधा हिस्सा पूरा हुआ है और उन्होंने सिर्फ ‘पर्दा हटाया है’। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करने के लिए कहा। जैसे ही लोग अपने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने लगे, पीएम मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हर व्यक्ति के हाथों से हो रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “यह एयरपोर्ट जनता की अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश और पूरे देश के विकास में नया अध्याय जोड़ रहा है। उनका कहना था कि अब यूपी देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जिनके पास सबसे अधिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *