‘जनता ने नकारात्मकता की राजनीति के खिलाफ वोट किया’, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

KNEWS DESK- बीते दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गए| वहीं कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक को हराकर जीत दर्ज की| वहीं अब अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपना रिएक्शन दिया| उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों ने नकारात्मकता की राजनीति के खिलाफ वोट किया है|

मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आज मीटिंग में शामिल होने जा रहा हूं| कौन सरकार बनाएगा, कैसे बनेगी, वो चर्चा अगर करेंगे, तो वो तो संख्या से बनती हैं लेकिन सच्चाई ये है कि नकारात्मकता की राजनीति के खिलाफ जनता ने वोट किया है| इस देश का सौहार्द, भाईचारा, गंगा जमुनी तहजीब के साथ, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण, उस दिशा में जनता ने वोट किया है|

कहीं मिली जीत तो कहीं कड़ी टक्कर... बार-बार टिकट बदलकर चौंकाने की रणनीति में कितने सफल रहे अखिलेश - samajwadi party chief akhilesh yadav new plan for up gamechanger lclr - AajTak

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की। कन्नौज में अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 1,70,922 वोटों के अंतर से हराया। वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2,21,639 वोटों के अंतर से हराकर मैनपुरी से जीत हासिल की|

About Post Author