पटना: JDU को लगा बड़ा झटका, केसी त्यागी ने जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

KNEWS DESK – बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रमुख प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

निजी कारणों से छोड़ा राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद

आपको बता दें कि केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह 1984 से इस भूमिका में थे, जो कि कर्पूरी ठाकुर और बीजू पटनायक जैसे नेताओं के दौर से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र और अनुभव को देखते हुए, वह इस भूमिका को निभाने की स्थिति में नहीं हैं। जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस इस्तीफे की पुष्टि की। पत्र में कहा गया है कि केसी त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद छोड़ा है। उनकी जगह अब राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

कुनबा दुरुस्त करना, नीतीश का नेशनल ड्रीम... जानें केसी त्यागी की JDU में वापसी की इनसाइड स्टोरी - kc tyagi jdu return spokesperson nitish kumar mission 2024 ntck - AajTak

2023 को जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर की थी वापसी 

केसी त्यागी ने 22 मई 2023 को जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर वापसी की थी। इससे पहले मार्च महीने में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था, तब उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह पार्टी के किसी जिम्मेदारी वाले पद पर खुद काम नहीं करना चाहते।

केसी त्यागी का राजनीतिक करियर 1989 से शुरू हुआ, जब उन्होंने हापुड़-गाजियाबाद सीट से पहली बार संसद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल दो साल ही चला। इसके बाद उन्होंने विभिन्न चुनावों में भाग लिया, जिनमें कई बार हार का सामना भी करना पड़ा। 2012 में वे बिहार से राज्यसभा सांसद बने और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे। 73 वर्षीय केसी त्यागी का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब पार्टी में उनके अनुभव और नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

About Post Author