Parliament: कांग्रेस लाएगी ‘ब्लैक पेपर’, मल्लिकार्जुन खरगे कर सकते हैं पेश

KNEWS DESK- केंद्र सरकार के श्वेतपत्र के जवाब में कांग्रेस ब्लैक पेपर पेश करेगी और खबर ये भी है कि ये ब्लैक पेपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पेश करेंगे। जिसमें मोदी सरकार के 10 साल का लेखा- जोखा होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संसद में चल रहा बजट सत्र 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र है। केंद्र की मोदी सरकार ने बीते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर बजट सत्र की चर्चा शुरू हुई। इस सत्र में पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस को जमकर घेरा इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु और मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर भी निशाना साधा।

जहां एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार संसद में श्वेतपत्र ला सकती है जिसमें यूपीए सरकार की आर्थिक नाकामियों का लेखा- जोखा है। इस श्वेतपत्र को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ब्लैक पेपर पेश करेगी जिसमें मोदी सरकार के 10 साल का लेखा- जोखा होगा। जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पेश करेंगे।

बजट सत्र का बढ़ाया गया समय

संसद में चल रहा बजट सत्र बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने दी साथ ही ये भी बताया कि इस दौरान न तो शून्यकाल होगा और न ही प्रश्नकाल होगा। इस दिन केवल कुछ जरुरी सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, 5121 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

About Post Author