पराक्रम दिवस पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को प्रधानमंत्री ने दी अनूठी भावभीन श्रद्धांजलि…

हमारी राह भले ही भयानक और पथरीली हो,

हमारी यात्रा चाहे कितनी भी कष्टदायक हो,

फिर भी हमे आगे बढ़ना ही हैं,

सफलता का दिन दूर हो सकता है, पर उसका आना अनिवार्य है| -सुभाष चन्द्र बोस

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 126वे जन्मदिवस पर मनाये जाने वाले पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओ के नाम पर रख दिया|

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा की -“अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था, जहाँ पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। जब मैं 4-5 साल पहले पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों के लिए भारतीय नाम समर्पित किए थे। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बीते 8-9 वर्षों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े ऐसे कितने ही काम देश में हुये हैं, जिन्हें आज़ादी के तुरंत बाद से होना चाहिए था।जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान-निकोबार के इन द्वीपों को अब जाना जाएगा, उन्होंने मातृभूमि के कण-कण को अपना सब-कुछ माना था।” 

रॉस द्वीप समूह का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप, नील द्वीप शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप स्वराज द्वीप मोदी जी ने 2018 में अपनी पोर्ट ब्लेयर यात्रा के दौरान बदला था|

आज पराक्रम दिवस २०२३ के दिन जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओ के नाम पर द्वीपों के नाम बदले गए है वह निम्न हैं-

इसमें मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एमएम द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव हैं।

About Post Author