PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी समेत देशभर से कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

KNEWS DESK – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर 2024 को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर उन्हें देशभर से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। पीएम मोदी ने इस दिन ओडिशा में सरकार की सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया, जो उनके जन्मदिन के समारोहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

PM Modi Birthday: राजनीतिक बुलंदियों पर पीएम मोदी, एक के बाद एक बना रहे  रिकॉर्ड, क्या 2024 में रचेंगे इतिहास? | Narendra Modi Birthday Special  2024: PM modi politics record and Journey,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। मेरी कामना है कि उनके द्वारा किए जा रहे राष्ट्र प्रथम के प्रयास भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करें।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए निरंतर साधनारत हैं। वे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा हैं और हम सभी के मार्गदर्शक हैं। उन्हें जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “अपने अथक परिश्रम, साधना और दूरदर्शिता से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उनके नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ाकर विश्व में नई प्रतिष्ठा दिलाने का काम किया है। मैं ईश्वर से उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।”

शाह ने पीएम मोदी के दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन को सराहा, जिसमें उन्होंने राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण के नए मानदंड स्थापित किए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प से देश को जोड़ने का काम किया है और यह उनके मार्गदर्शन में देशहित के कार्यों में सहभागी बनना एक सौभाग्य की बात है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, और उनके नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना की।

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म बधाई देते हुए कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और  उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व को देश के आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के संकल्प को पूरा करने में हर संभव प्रयास कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष की बधाई

कांग्रेस के अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा,

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, ने पीएम मोदी को ‘दूरदर्शी नेता’ और ‘मां भारती के महान सपूत’ के रूप में संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी दूरदर्शिता की सराहना की।

सुदर्शन पटनायक की विशेष कला

प्रसिद्ध रेत शिल्पकार सुदर्शन पटनायक ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर एक विशेष रेत कला समर्पित की और लिखा, “महाप्रभु का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे और विकसित भारत के आपके सपने साकार हों।”

भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन कर रही है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें नगर, गांव, गली, मोहल्लों, और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और सहायता प्रदान की जाएगी।