Odisha Assembly Election 2024 Results: ओडिशा में BJP ने 43 सीटों पर दर्ज की जीत, जानें अपडेट

KNEWS DESK- इस बार ओडिशा में एक साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराये गए| कुल चार चरणों में 13 मई से 1 जून तक राज्य में मतदान हुआ, जिसकी मतगणना 4 जून यानी आज जारी है| आज ओडिशा की 147 सीटों के साथ-साथ लोकसभा की 21 सीटों पर भी नतीजे घोषित किये जाएंगे| ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है| वहीं अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक BJP ने 43 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है|

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ओडिशा विधानसभा चुनाव में विजेताओं का ऐलान होना शुरू हो गया है| आंकड़ों के अनुसार, अब तक भारतीय जनता पार्टी के 43 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं और पार्टी 35 सीटों से आगे चल रही है| जबकि बीजू जनता दल 31 सीटें जीतकर 20 सीटों से आगे है| वहीं कांग्रेस 6 सीट पर अपनी जीत हासिल कर चुकी है और 8 सीटों से आगे चल रही है|

आपको बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में ओडिशा की 147 में से 117 सीटों पर जीत दर्ज कर बीजद ने अपनी सरकार बनाई थी| वहीं बीजेपी के पास 23 सीटें आई थीं और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं| पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार 5वीं बार राज्य के सीएम बने थे|

About Post Author