नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज होगा एलान, ECI प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा घोषणा

KNEWS DESK – महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। निर्वाचन आयोग (ECI) आज, 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इस दौरान आयोग यह भी बताएगा कि चुनाव कितने चरणों में होंगे और तैयारी की क्या स्थिति है।

महाराष्ट्र का चुनाव

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद रोचक होने की उम्मीद है। शिवसेना और एनसीपी के दो धड़ों के बंटने के बाद पहली बार ये पार्टियाँ आमने-सामने होंगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार के गुट की एनसीपी महा विकास अघाड़ी के तहत चुनाव लड़ेगी, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महायुति के तहत मैदान में उतरेंगे।

चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों में महाविकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 में से 30 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा नीत महायुति को केवल 17 सीटें मिली थीं। हालाँकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का मनोबल फिर से ऊँचा हो गया है, जो आगामी विधानसभा चुनावों में उनके रणनीतिक दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकता है।

महाराष्ट्र के साथ ही होगा झारखंड में विधानसभा चुनाव, तैयारियों में जुटा ECI, इसी महीने हो सकता है ऐलान | Simultaneous assembly elections in maharashtra jharkhand eci visit these states next week will announce poll date

झारखंड में चुनाव की संभावनाएँ

झारखंड में विधानसभा चुनाव 81 सीटों के लिए दो या तीन चरणों में होने की संभावना है। पिछली बार, 2019 में चुनाव पांच चरणों में हुए थे। सभी राजनीतिक दलों ने आयोग को सुझाव दिया था कि चुनाव छठ पूजा, बिरसा जयंती, और राज्य स्थापना दिवस के बाद कराए जाएं, और कम से कम चरणों में चुनाव कराने की अपील की गई थी।झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद संभावित हैं, और इससे पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य का दौरा कर सभी दलों से सुझाव लिए थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.