NDA की बैठक हुई खत्म, आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मोदी

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें NDA को 292 सीटें मिली तो वहीं विपक्षी दल इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली। नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं मोदी ने NDA के नेताओं के साथ बैठक की जो अब खत्म हो गई है| मोदी आज ही एनडीए के सहयोगियों से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे|

सरकार बनाने का दावा आज ही पेश करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री के सरकारी आवास एलकेएम पर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और बाकी नेताओं ने नए सरकार के गठन के लिए एनडीए की बैठक की| जो अब समाप्त हो गयी है| वहीं मोदी आज रात 7:45 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे| राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन होगा| आपको बता दें कि मोदी NDA के दल राष्ट्रपति के पास एनडीए सरकार बनाने का दावा आज ही पेश करेंगे|

Image

राष्ट्रपति ने भंग की 17वीं लोकसभा 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल की सलाह से 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं|

राष्ट्रपति ने भंग की 17वीं लोकसभा

आज ही शाम 6 बजे विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक होगी| इस बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, शरद पवार समेत कई विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं| इस बैठक में इंडी गठबंधन राजनीति पर चर्चा होगी|

यह भी पढ़ें – गर्मियों में त्वचा की सुरक्षा के लिए फॉलो करें ये टिप्स

About Post Author