‘तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही…’, गठबंधन को बहुमत मिलने पर बोले पीएम मोदी

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग साफ़ हो चुके हैं| BJP ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है| बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA को 291 सीटें मिल गई हैं| ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता में जश्न का माहौल बना हुआ है| इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे|  इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया|

संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से की| इसके बाद उन्होंने कहा- आज बड़ा मंगल है| इस पावन दिन पर NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है| हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं| जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है| चुनाव आयोग को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा-  उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई|

उन्होंने आगे कहा- यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है| ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है| ये विकसित भारत के प्रण की जीत है| ये सबका साथ सबका विकास के मंत्र की जीत है| ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है|

आपको बता दें कि अब तक चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 290 से 293 सीटें मिल रही हैं, जिसमें से बीजेपी 239 सीटों पर आगे चल रही है| वहीं विपक्षी गुट इंडिया को 230 से 235 सीटें मिल रही हैं।

About Post Author