नालंदा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक पहचान, गौरव और गाथा है- पीएम मोदी

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी आज नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसर में एक पौधा भी लगाया। समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं बल्कि एक पहचान, गौरव और गाथा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के महत्व की सराहना की और कहा कि यह केवल एक नाम नहीं है, बल्कि एक पहचान, गौरव और गाथा है और “कई देशों की विरासत इसके साथ जुड़ी हुई है। नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं है, बल्कि यह एक पहचान, सम्मान, मंत्र, गौरव, गाथा, सत्य का उद्घोष है कि आग किताबों को जला सकती है, लेकिन वे लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं। नालंदा पर हमले ने भारत को अंधकार में डाल दिया। इसका पुनर्निर्माण भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत है…नालंदा न केवल भारत का पुनर्जागरण है, बल्कि दुनिया और एशिया के कई देशों की विरासत नालंदा से जुड़ी हुई है।

इसके बाद उन्होंने दर्शकों को बताया कि नए परिसर में “नेट जीरो एनर्जी और नेट जीरो एमिशन” होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने दुनिया को मिशन लाइफ जैसी मानवीय दृष्टि दी है। आज अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे मंच सुरक्षित भविष्य के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय का यह परिसर इसी तर्ज पर है। इस परिसर में नेट जीरो एनर्जी, नेट जीरो एमिशन होगा। समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूतों सहित विदेशी दूत भी शामिल हुए, जिनके साथ पीएम ने एक तस्वीर भी खिंचवाई।

ये भी पढ़ें-  अथिया शेट्टी और KL राहुल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी, सामने आई तस्वीरें

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.