हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पंचकूला के लिए रवाना हुए कई दिग्गज नेता

KNEWS DESK – आज, 17 अक्टूबर को, नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। यह समारोह पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

दोपहर 1 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं इस समारोह में शामिल होने के लिए की दिग्गज नेता रवाना भी हो चुके हैं|

सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, और देशभर से लगभग डेढ़ दर्जन एनडीए नेताओं के भी आने की संभावना है। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बना रही है।

हरियाणा सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर आया बड़ा अपडेट, जान लीजिए तारीख - Nayab  Singh Saini is likely to take oath as the Chief Minister of Haryana on  October 15 ntc - AajTak

भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतीं

5 अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं, जो सरकार की नई टीम को आकार देंगे।

इस मौके पर प्रमोद तिवारी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को दिखावा कम करना चाहिए, जबकि ललन सिंह ने कहा कि हरियाणा की जीत ने मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगा दी।

संभावित मंत्रियों की सूची

नायब सैनी की नई सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए कई नामों की चर्चा है। सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए, अहीरवाल से किसी को डिप्टी सीएम बनाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, अनिल विज का नाम भी मंत्री पद के लिए प्रबलता से उभर रहा है।

मंत्री बनने की संभावित सूची में शामिल हैं:

  • कृष्ण बेदी
  • कृष्णलाल पंवार
  • अरविंद शर्मा
  • कृष्ण मिड्डा
  • महिपाल ढांडा
  • मूलचंद शर्मा
  • लक्ष्मण यादव
  • राव नरबीर
  • सुनील सांगवान
  • बिपुल गोयल
  • तेजपाल तंवर

हरियाणा में बीजेपी की यह तीसरी बार सरकार बनने की खुशी का माहौल है, और सभी की निगाहें अब नए मंत्रियों की सूची पर हैं।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.