KNEWS DESK- भारत में मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है और अब इसका असर तेज़ी से देशभर में फैल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, बारिश का मौसम लौट आया है। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली में मानसून की आमद का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन बारिश ने अब तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 7 दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
-
28 जून: न्यूनतम तापमान 29°C, अधिकतम तापमान 39°C
-
29 और 30 जून: येलो अलर्ट के साथ बारिश का अनुमान
उत्तर भारत के राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है-
-
पंजाब और हिमाचल प्रदेश: 29 जून को बहुत भारी वर्षा की आशंका
-
हरियाणा: 29 और 30 जून को भारी बारिश
-
उत्तराखंड: 1 जुलाई तक अत्यधिक भारी वर्षा संभव
इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। -
28-29 जून: जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में भी तेज बारिश का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।
-
मध्य प्रदेश और विदर्भ: 1 से 3 जुलाई तक भारी बारिश
-
छत्तीसगढ़: 1 और 2 जुलाई को भारी वर्षा
-
ओडिशा: 30 जून और 1 जुलाई को
-
झारखंड: 29 जून को
-
बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम: लगातार तेज बारिश की संभावना
इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय बना हुआ है।
-
अरुणाचल प्रदेश: 1 जुलाई को बहुत भारी वर्षा
-
नागालैंड: 28 जून और 2 जुलाई को तेज बारिश
इन इलाकों में गरज, चमक और बिजली गिरने की घटनाएं लगातार जारी रहेंगी।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
-
केरल: 28 जून और 3 जुलाई को बहुत भारी बारिश
-
कर्नाटक (तटीय क्षेत्र): 3 जुलाई तक भारी वर्षा
-
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: तेज बारिश के साथ समुद्री तूफानी हवाएं
इन राज्यों के तटीय इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें- 42 की उम्र में शेफाली जरीवाला का निधन, रीमिक्स युग की आइकन ने कहा अलविदा