विधायक दारा सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा,भाजपा में हो सकते शामिल!

KNEWS DESK… समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के पहले एक बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक दारा सिंह ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व मंत्री दारा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सूत्रों की माने तो दारा सिंह भाजपा में शामिल होकर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

दरअसल आपको बता दें कि सपा के विधायक दारा सिंह के द्वारा अपने विधायक पद से अचानक इस्तीफा देना जोकि सपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। तो वहीं पर जानकारी मिल रही है कि दारा सिंह भाजपा से शामिल होकर आगामी लेकसभा चुनाव-2024 में पूर्वांचल की किसी सीट से दावेदारी ठोक सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दारा सिंह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा से विधायक थे। इससे पहले भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। गौरबतल हो कि विधानसभा चुनाव-2022 से ठीक पहले दारा सिंह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। दारा सिंह अपने समाज में बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। दारा सिंह का प्रभाव मऊ समेत लगभग 20 जिलों में है। दारा पिछली भाजपा सरकार के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री थे।

दारा सिंह ने बसपा से शुरू की राजनीति

जानकारी के लिए बता दें कि दारा सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत बहुजन समाज पार्टी (BSP) से की थी। वो वर्ष 1996 औऱ 2000 में राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और दारा सिंह वर्ष 2009 में बसपा की टिकट से घोसी लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अब माना यह जा रहा है कि दारा सिंह भाजपा की टिकट से घोसी से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे।

सपा गाजीपुर समेत 354 सीटों पर कर रही उपचुनाव की मांग

समाजवादी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने दारा सिंह के इस्तीफे को लेकर कहा है कि वह घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं जिसके चलते वह काफी समय से भाजपा के सम्पर्क में बने हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि सपा ने घोसी और गाजीपुर लोकसभा की खाली समेत 354 सीटों पर उपचुनाव की मांंग की है। गाजीपुर की सीट काफी समय से खाली पड़ी हुई है लेकिन भाजपा वहां से चुनाव लड़ाने में कतरा रही है जिसके चलते लगातार चुनाव टलता जा रहा है।

About Post Author