मायावती ने आकाश आनंद को बनाया BSP का उत्तराधिकारी, मायावती के भतीजे हैं आकाश आनंद

KNEWS DESK-  मायावती ने आकाश आनंद को BSP का नया उत्तराधिकारी बनाया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आकाश आनंद मायावती के भतीजे हैं। आज लखनऊ में मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

मायावती ने एक रैली में किया था लांच

मायावती के भतीजे आकाश ने लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की है। साल 2017 में मायावती ने एक रैली में लांच किया गया था। इसी साल जून में आकाश आनंद शादी पार्टी नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से इनकी शादी हुई है। सोशल मीडिया पर आकाश आनंद लगातार एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर पर करीब 2 लाख फॉलोवर हैं। फेसबुक पर 52 हजार फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर 37 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

राजस्थान चुनाव के दौरान बीएसपी की जिम्मेदारी आकाश आनंद ने संभाल रखी थी। उन्होंने राज्य में काफी दिनों तक पद यात्रा भी निकाली थी। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने राज्य में करीब 5 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। इसके बाद आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी बढ़ाए जाने की चर्चा थी लेकिन अब मायावती ने रविवार को लखनऊ में हुई बैठक के दौरान अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी आकाश आनंद को देने का एलान कर दिया है। इस बैठक में बीएसपी के 28 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा यूपी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। अब आगामी चुनाव के लिहाज से आकाश आनंद की जिम्मेदारी काफी अहम होगी।

ये भी पढ़ें-    उर्फी जावेद का सबसे अनोखा लुक आया सामने, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

About Post Author