मायावती ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, जानें INDIA या NDA, किस गठबंधन में होंगी शामिल?

KNEWS DESK- बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन है और आज लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंडिया और एनडीए दोनों अलायंस में जाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा अलायंस में वोट ट्रांसफर नहीं होता। हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले ही लड़ेगी। मायावती ने कहा कि हम इंडिया अलायंस में शामिल नहीं होंगे।

बसपा चीफ ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। हमारी पार्टी लोकसभा के आमचुनाव अकेले इसलिए लड़ती है क्योंकि इसकी कमान एक दलित के हाथों में है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा आम चुनाव अकेले लड़ेगी। हम किसी गठबंधन में नहीं जाएंगे। साल 2007 की तरह हमारी पार्टी लोकसभा में भी बेहतर परिणाम देगी। हमारी पार्टी का सर्वोच्च नेतृत्व एक दलित के हाथ में है। गठबंधन करने पर हमारा वोट तो उन्हें मिल जाता है मगर उनका वोट ख़ासकर सवर्ण वोट हमें नहीं मिलता है।

मायावती ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने से बसपा को नुकसान होता है। देश की अधिकांश पार्टियाँ बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती हैं। मायावती यह संभावना भी जता रही हैं कि ईवीएम का सिस्टम कभी भी खत्म हो सकता है।

ये भी पढ़ें-  मशहूर शायर मुनव्वर राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुआ निधन

About Post Author