मथुरा नाव हादसा: यमुना से दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या 13 हुई, 3 श्रद्धालुओं की तलाश जारी

KNEWS DESK- वृंदावन में यमुना नदी में हुए मोटरबोट हादसे के बाद चल रहा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। रविवार सुबह राहत-बचाव टीमों को बड़ी सफलता मिली, जब डूबे हुए श्रद्धालुओं में से दो के शव बरामद किए गए। अब तक इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 श्रद्धालु अभी भी लापता हैं।

रविवार सुबह एक युवक का शव हादसे वाली जगह से करीब तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला। मृतक की पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास बरामद किया गया है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे को लेकर Suresh Chandra Rawat ने जानकारी दी कि यमुना में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सभी संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही है।

शुक्रवार दोपहर हुए इस मोटरबोट हादसे में कई श्रद्धालु नदी में डूब गए थे। हादसे के बाद से लापता लोगों के परिजन गहरे सदमे में हैं। कई परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कुछ परिजन पंजाब से वृंदावन पहुंचकर अपने अपनों की तलाश कर रहे हैं।

लापता श्रद्धालुओं में पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला, मोनिका और डिंकी बंसल के नाम शामिल हैं। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु Punjab के Ludhiana और Jagraon से बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, जहां लोग उनके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में NDRF, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। तेज बहाव और गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, Yamuna River के केसी घाट से लेकर गोकुल बैराज तक लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी अलग-अलग थानेदारों को दी गई है ताकि सर्च ऑपरेशन को और प्रभावी बनाया जा सके।

Sandeep Kumar Singh ने बताया कि सुबह पांच बजे से एक बार फिर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जा सकती है।

देवरहा बाबा घाट और आसपास के इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि आशंका है कि कुछ शव बहकर वहां तक पहुंच सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लापता श्रद्धालु नहीं मिल जाते, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *