मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे पाटिल के अनशन आज 5वां दिन, हाई कोर्ट ने आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश

KNEWS DESK- मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल पिछले पांच दिनों से मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन ने अब राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को आजाद मैदान को आज दोपहर 3 बजे तक खाली करने का निर्देश दिया है।

हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि प्रदर्शनकारियों को केवल 5000 लोगों की अनुमति दी गई थी, लेकिन 60 हजार से 1 लाख तक लोग आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तो प्रशासन और आंदोलनकारियों ने क्या कदम उठाए?

मनोज जरांगे ने सरकार से बातचीत के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन वे अभी भी अपने रुख पर अडिग हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानीं या उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की गई, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा “हम कोर्ट के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन जब तक मराठा समाज को आरक्षण और ‘कुनबी’ का दर्जा नहीं मिलेगा, हम यहां से नहीं हटेंगे।”

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आंदोलन को लेकर जनता के मन में डर है और सड़कों पर प्रदर्शनकारी डांस और भीड़ जुटा रहे हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि शाम 3 बजे तक आजाद मैदान न खाली किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किया है और आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। हालांकि, आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे का कहना है कि उन्होंने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया।

जरांगे ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रेलवे स्टेशन और सड़कों पर आंदोलनकारियों की मौजूदगी को लेकर जरांगे ने कहा “रेलवे हमारी मदद कर रहा है, आप स्टेशन पर आराम कर सकते हैं लेकिन किसी तरह का हंगामा न करें।”

आंदोलनकारियों की सेवा में लगे 50 ट्रमराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे पाटिल का अनशन पांचवें दिन भी जारी, हाई कोर्ट ने आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश
कों में रोजाना भाकरी और ठेचा बांटा जा रहा है, जो आंदोलनकारी अपने जिलों से मंगवा रहे हैं। यही नहीं, प्रदर्शन के चलते सड़कों पर फैले कूड़े को भी मराठा आंदोलनकारी खुद साफ कर रहे हैं, जिससे शहर की सफाई बनी रहे।

मुंबई पुलिस ने रातभर काम करके सीएसटी स्टेशन के सामने के दादाभाई नौरोजी रोड को खाली कराया, जिसके बाद जेजे फ्लाईओवर से सीएसटी और चर्चगेट की ओर आने वाला ट्रैफिक अब सामान्य हो चुका है। डीएन रोड पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं, और सुरक्षा चाक-चौबंद है।