देश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जताई बारिश की संभावना…

KNEWS DESK-  देश के कई इलाकों में इस साल की गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसा रही है, और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग पहले से ही एयर कंडीशनर (AC) और कूलर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन और भी ज्यादा गर्मी लाने वाले हैं, और इस बार गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई गई है।

अप्रैल के पहले ही दिनों में ऐसे हालात बन रहे हैं, जो आमतौर पर मई और जून के लिए होते हैं। दिनभर की तपिश और रात का भी गर्म माहौल लोगों को बेचैन कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के निकट मराठवाड़ा क्षेत्र के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है। इस परिसंचरण के असर से इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 5 अप्रैल तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। शुक्रवार को झारखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना है, जबकि शनिवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम के हालात बिगड़ सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं, और तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। असमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

इसके बाद शनिवार और रविवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है, जिसमें तेज हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

गर्मी से बचाव के टिप्स

  • अधिक पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।

  • हल्के कपड़े पहनें और ढीले-ढाले वस्त्र चुनें।

  • सीधे धूप से बचें और छांव में रहें।

  • एसी और कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल करें और नियमित रूप से वेंटिलेशन बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-   सरकारी कर्मचारियों को इस महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए, साथ में मिलेगा 3 महीने का एरियर भी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.