गंगा दशहरा पर पटना में हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से छह लोग लापता, बचाव अभियान जारी

KNEWS DESK – पटना जिले के बाढ़ उपमंडल में रविवार को गंगा नदी में नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए।यह दुर्घटना सुबह करीब 9.15 बजे उमानाथ गंगा घाट के पास हुई, जब 17 लोगों को ले जा रही नाव बीच रास्ते में पलट गई। नाव में सवार अधिकतर लोग एक ही परिवार के थे।

बिहार: गंगा दशहरा के दिन हादसा गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लोग लापताबता दें कि बिहार की राजधानी पटना में गंगा दशहरा के दिन एक बड़ा हादसा हो गया| यहां बाढ़ क्षेत्र में गंगा दशहरा पर गंगा जी नहाने गए श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गंगा नदी के बीच में डूब गई। जिस वक्‍त ये हादसा हुआ नाव में 17 लोग सवार थे, 11 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोग तैरकर किनारे पर पहुंच गए। हालांकि, छह लोग अभी भी लापता हैं। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नाव में 20-25 से अधिक लोग सवार थे।

Patna News: बाढ़ में गंगा दशहरा पर डूबी श्रद्धालुओं से भरी नाव, मची  चीख-पुकार; बचाव कार्य के लिए पहुंची टीम - Patna News Boat filled with  passengers drowns on Ganga Dussehra inसूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। छह लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

About Post Author