डिजिटल डेस्क- महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार (66) की विमान दुर्घटना में मौत की खबर का DGCA और समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है। यह हादसा बारामती, पुणे जिले में बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे तब हुआ, जब उनका निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 5 लोग सवार थे और सभी की मौत की पुष्टि की गई है। पुलिस एवं रेस्क्यू एजेंसियों ने बताया कि चार्टर्ड जे़ट विमान VT-SSK बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी यह संतुलन खो बैठा और रनवे के पास ही खेत में दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ लिया। DGCA की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में सवार सभी लोग बच नहीं सके और हादसा अत्यंत गंभीर था।
चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे बारामती
सूत्रों का कहना है कि अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से सुबह उड़ान भरी थीं। वह अपने कार्यकर्ताओं, सुरक्षाकर्मियों और सहायक कर्मचारियों के साथ विमान में सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अग्नी सुरक्षा दल और आपातकालीन मेडिकल टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय eyewitness वीडियो और तस्वीरों में विमान के अवशेष और आग की भयंकर लपटें देखी गईं। जानकारी के अनुसार विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और मलबा दूर-दूर तक बिखरा मिला। आसपास के ग्रामीण और जिला परिषद चुनाव के लिए आए कार्यकर्ता भी धमाके जैसी आवाज़ सुनकर घटनास्थल पर पहुँचे।
एनसीपी कार्यालय की तरफ से बयान का इंतजार
राज्य भर में इस खबर ने गहरा शोक फैलाया है। राजनीतिक दलों, विधायकों और समर्थकों ने अजित पवार के निधन पर संवेदना व्यक्त की है और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और NCP कार्यालय से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया जाना बाकी है, लेकिन DGCA की पुष्टि के बाद महाराष्ट्र सहित देशभर की राजनीति में यह खबर सबसे बड़ी बन कर उभरी है। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और DGCA के प्रारंभिक बयानों के मुताबिक, यह हादसा लो विजिबिलिटी और रनवे पर टेक्निकल असंतुलन की वजह से हुआ। विमान लैंडिंग के तुरंत पहले हादसे का शिकार हुआ और रनवे के पास ही रनवे से सटल बाहर उतर गया, जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों की संख्या और सटीक वजह का पता DGCA और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के विस्तृत मलबा विश्लेषण और ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही लगाया जाएगा।
कुल 5 लोग सवार थे विमान में
विमान में कुल 5 लोग सवार थे , अजित पवार, उनके एक PSO (पर्सनल सेक्योरिटी ऑफिसर), एक अटेंडेंट और 2 क्रू मेंबर्स (PIC + FO)। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि सभी सवारियों की मौत हो गई। DGCA ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति का बचना संभव नहीं था। घटना के तुरंत बाद बारामती और आसपास के इलाकों में धुआँ और मलबा फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। पुलिस और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया और मलबा हटाने का काम शुरू किया। राहत कार्य में स्थानीय समुदाय और मेडिकल टीमें भी शामिल रहीं।