लखनऊ: संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात, सियासी चर्चा तेज

KNEWS DESK- लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख Mohan Bhagwat ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच इसे सियासी महत्व भी दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात 8 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भागवत से राजधानी के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में सरस्वती शिशु मंदिर में मुलाकात की। यह बैठक लगभग 35 मिनट तक एकांत में चली। दोनों के बीच इस मुलाकात को प्रदेश की सियासी हलचलों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

भागवत ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 मिनट के लिए उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak से भी मुलाकात की। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की चर्चा को देखते हुए इसे राजनीतिक सियासी सरगर्मी का हिस्सा माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि संघ प्रमुख का यूपी पर फोकस और बार-बार दौरे इस बात का संकेत है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में संघ परिवार की भूमिका अहम होगी। पिछले अनुभवों के मुताबिक, जब भी संघ प्रमुख यूपी के दौरे पर आते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मुलाकात करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *