लोकसभा चुनाव 2024 : जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान जारी, 11 बजे तक 14.94% हुई वोटिंग

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का चौथा चरण 13 मई सोमवार यानी आज है। बता दें कि तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण में जम्मू कश्मीर की एक सीट श्रीनगर पर मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है| वहीं अब चुनाव आयोग ने 11 बजे तक के मतदान आंकड़ें भी जारी कर दिए हैं|

जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट श्रीनगर में 11 बजे तक 14.94 प्रतिशत मतदान हुआ| राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है| सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे खत्म होगा|

आपको बता दें कि श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र में 17.48 लाख मतदाता हैं, जिनमें श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और शोपियां जिलों के कुछ हिस्सों में 2,135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं| कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए छब्बीस विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 21 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है|

About Post Author