लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर मतदान जारी, 1 बजे तक 48.52% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 13 मई यानी आज जारी है| मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है, जो शाम 6 बके तक चलेगी| चुनाव मैदान में 5 महिला समेत कुल 74 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं| वहीं 1 बजे तक मतदान प्रतिशत सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में 1 बजे तक 48.52% हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर 1 बजे तक 48.52% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 74 उम्मीदवार हैं| इन 8 सीटों पर वोटिंग कराने के लिए कुल 18007 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं| इंदौर में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं| मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता कर रहे हैं| ये तब है, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है|

8 सीटों पर 1 बजे तक हुआ मतदान 

देवास –  52.11%
धार –  49.37%
इंदौर –  38.60%
खंडवा –  48.15%
खरगौन –  51.48%
मंदसौर –  50.39%
रतलाम –  51.13%
उज्जैन –  49.71%

बता दें कि चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण की वोटिंग जारी, 1 बजे तक 40.13 प्रतिशत मतदान

About Post Author