लोकसभा चुनाव 2024: 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 49.68 फीसदी हुआ मतदान

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। 6 चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और 7वें चरण का मतदान 1 जून यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण में 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस फेज में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। कुल उम्मीदवारों में से 328 पंजाब से, 144 उत्तर प्रदेश से, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश और 4 चंडीगढ़ से हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 9 सीटें, बिहार में 8, ओडिशा में 6, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें, झारखंड में 3 सीटें और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण में वोटिंग हो रही है।

3 बजे तक 49.68 फीसदी हुआ मतदान

यूपी-  46.83 प्रतिशत मतदान

पंजाब- 46.38 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल- 58.46 प्रतिशत मतदान

बिहार- 42.95 प्रतिशत मतदान

ओडिशा- 49.77 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश- 58.41 प्रतिशत मतदान

झारखंड- 60.14 प्रतिशत मतदान

चंडीगढ़-  52.61 प्रतिशत मतदान

यह भी पढ़ें – भाजपा के विजय गोयल ने अरविंद केजरीवाल के लिए भेजी एंबुलेंस, कहा- ‘नाटक रच रहे हैं’

About Post Author