लोकसभा चुनाव 2024: आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के लिए मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 23.10 % हुई वोटिंग

KNEWS EESK- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को यानि आज सुबह 7 बजे से जारी है जो शाम 6 बजे समाप्त होगा| 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है| इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, झारखंड की चार सीटों, बिहार की पांच सीटों, मध्य प्रदेश की आठ सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है | इसके अलावा ओडिशा की चार सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए वोटिंग हो रही है|

आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के लिए मतदान जारी 

आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के लिए आज मतदान सुबह 7 से मतदान किया जा रहा है, आंध्रप्रदेश में कुल 454 उमीदवार मैदान में हैं| आंध्र प्रदेश में आज 175 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है| वाईएसआरसीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस बीच राज्य के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है| जगन मोहन ने एक्स पर पोस्ट लिखा और कहा, मेरे सभी बुजुर्गों, भाई-बहनों, किसानों, महिलाओं समेत सभी समुदाय के लोग आगे बढ़ें और मतदान करना सुनिश्चित करें|

11 बजे तक 23.10 प्रतिशत हुआ मतदान

बता दें कि सुबह 9 बजे तक आंध्रप्रदेश में 9.05 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.10 % मतदान हो चुका है| चौथे चरण के मतदान के साथ ही आज आंध्रप्रदेश सहित कुल 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म हो जायेगा| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे|

About Post Author