लोकसभा चुनाव 2024: सातवें और आखिरी चरण की 57 सीटों पर वोटिंग शुरू, PM मोदी ने की वोट डालने की अपील

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। 6 चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और 7वें चरण का मतदान 1 जून यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण में 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस फेज में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। कुल उम्मीदवारों में से 328 पंजाब से, 144 उत्तर प्रदेश से, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश और 4 चंडीगढ़ से हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 9 सीटें, बिहार में 8, ओडिशा में 6, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें, झारखंड में 3 सीटें और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण में वोटिंग हो रही है।

PM मोदी ने की वोट डालने की अपील

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि “आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, इसलिए मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।”

https://x.com/narendramodi/status/1796715966229053461

इन 57 सीटों पर वोटिंग शुरू-

यूपी (13)-  वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोषी, गाजीपुर, बलिया, सलीमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज।

पंजाब (13)-  गुरदासपुर, अमृतसर, खदूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भठिंडा, संगरूर, पटियाला।

पश्चिम बंगाल (9)– बारासत, बसीरहाट, डायमंड हार्बर, दमदम, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर।

बिहार (8)-  आरा, बक्सर, काराकट, जहांनाबाद, नालंदा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, सासाराम।

ओडिशा (6)-  ओडिशा (06): मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर।

हिमाचल प्रदेश (4)–  मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर।

झारखंड (3)-  दुमका, गोड्डा, राजमहल।

चंडीगढ़-  चंडीगढ़

ये भी पढ़ें- सरगुन मेहता ने की एकता कपूर की सराहना, कहा- ‘उन्होंने सभी महिला प्रोड्यूसर के लिए रास्ता साफ किया…’

About Post Author