लोकसभा चुनाव 2024: 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, RSS चीफ मोहन भागवत ने किया मतदान

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

मतदान करने पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। वहीं RSS चीफ मोहन भागवत भी मतदान करने मतदान केंद्र पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से उनकी तस्वीर भी सामने आई है।

अमेरिका

इन सीटों पर मतदान शुरू-

उत्तरप्रदेश- 8

उत्तराखंड- 5

पश्चिम बंगाल- 3

अंडमान निकोबार द्वीप समूह-1

जम्मू-कश्मीर-1

लक्ष्यद्वीप- 1

पंडुचेरी- 1

त्रिपुरा- 1

सिक्किम- 1

नागालैंड- 1

मिजोरम- 1

छत्तीसगढ़- 1

अरुणाचल प्रदेश- 2

मणिपुर- 2

मेघालय- 2

बिहार- 4

असम- 5

महाराष्ट्र- 5

मध्य प्रदेश- 6

राजस्थान- 12

तमिलनाडु- 39

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। जिनमें 8.23 करोड़ महिला वोटर्स और 8.4 करोड़ पुरूष वोटर्स हैं। बता दें कि इनमें पहली बार जो लोग वोट डालेंगे उनकी संख्या करीब 35.67 लाख है इतना ही नहीं इनमें 20 से 29 साल तक के मतदाताओं की संख्या करीब 3.51 करोड़ है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे जहां पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही चुनाव खत्म हो जाएगा। तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर आज ही वोट डाले जाएंगे।

ये भी पढ़ें-   Aaj Ka Rashifal: आज 19 अप्रैल 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.