लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग ने जारी किये दोपहर 1 बजे तक मतदान आंकड़े, आंध्रप्रदेश में 40.26 प्रतिशत हुई वोटिंग

KNEWS EESK- लोकसभा चुनाव 2024 का चौथा चरण 13 मई सोमवार यानी आज है। बता दें कि तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं अब चुनाव आयोग ने दोपहर 1 बजे तक के मतदान आंकड़े भी जारी कर दिए हैं|

1 बजे तक 40.26 प्रतिशत हुआ मतदान

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदान आंकड़ों में सुबह 9 बजे तक आंध्रप्रदेश में 9.05 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.10 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे तक 40.26% मतदान हो चुका है| चौथे चरण के मतदान के साथ ही आज आंध्रप्रदेश सहित कुल 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म हो जायेगा| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे|

आंध्रप्रदेश में कुल 454 उम्मीदवार मैदान में

आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश की 25 सीटों के लिए आज मतदान सुबह 7 से मतदान किया जा रहा है| आंध्रप्रदेश में कुल 454 उमीदवार मैदान में हैं|

उमीदवार

About Post Author