लोकसभा चुनाव 2024: आंध्रप्रदेश में शाम 5 बजे तक हुआ 68.04 प्रतिशत मतदान, जानें अपडेट

KNEWS EESK- लोकसभा चुनाव 2024 का चौथा चरण 13 मई सोमवार यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों पर 454 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अब चुनाव आयोग ने दोपहर 5 बजे तक के मतदान आंकड़े भी जारी कर दिए हैं|

5 बजे तक 68.04 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदान आकड़ों में सुबह 9 बजे तक आंध्रप्रदेश में 9.05 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.10 प्रतिशत, 1 बजे तक 40.26 प्रतिशत मतदान, दोपहर 3 बजे तक 55.49 प्रतिशत और शाम 5 बजे 68.04 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है|

4 जून को घोषित किये जाएंगे नतीजे

बता दें चौथे चरण के मतदान के साथ ही आज आंध्रप्रदेश सहित कुल 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म हो जायेगा| नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे| आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीटों के लिए एक साथ मतदान हो रहा है|

About Post Author