लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 68.01% हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 13 मई यानी आज जारी है| मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी| चुनाव मैदान में 5 महिला समेत कुल 74 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं| वहीं 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में 5 बजे तक 68.01% हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा पर 5 बजे तक 68.01% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 74 उम्मीदवार हैं| इन 8 सीटों पर वोटिंग कराने के लिए कुल 18007 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं| इंदौर में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं| मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता कर रहे हैं| ये तब है, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है|

बता दें कि चौथे चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान वोटर्स 1717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर की एक सीट पर 5 बजे तक 35.75% हुआ मतदान, जानें अपडेट

About Post Author