लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है| छत्तीसगढ़ में बस्तर एकमात्र लोकसभा सीट है, जिस पर पहले चरण में मतदान हो रहा है| वहीं वोटिंग के 3 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 58.14% मतदान हुआ है|

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में कुल 14,72,207 मतदाता हैं, जिनमें से 7,71,679 महिला और 7,00,476 पुरुष मतदाता हैं| क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं। क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं| नक्सल प्रभावित बस्तर को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था की हैं| मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.