Lok Sabha Election Results 2024: 11 बजे तक के रुझानों में NDA को बहुमत, INDIA ब्लॉक को 239 सीटों पर बढ़त

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। 11 बजे तक के रूझानों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 11 बजे तक के रुझानों में NDA 280 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 239 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य भी 23 सीट पर आगे है। बता दें कि इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है।

Image

Image

महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं।

Image

मिर्जापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं।

Image

हरियाणा की करनाल सीट पर मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से आगे चल रहे हैं।

इस बार कुल 8,360 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। बात अगर एग्जिट पोल की करें तो एग्जिट पोल में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटों का अनुमान हैं। वहीं अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें-  मतगणना के शुरूआती रुझान आते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट

About Post Author