Lok Sabha Election Results 2024: उत्तरप्रदेश में 1बजे तक के रुझानों में INDIA-NDA में कांटे की टक्कर, जानें किस सीट पर कौन आगे

KNEWS DESK – उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने छोटे- छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया। रूझानों में उत्तरप्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उत्तरप्रदेश में INDIA गठबंधन 43 सीटों से आगे चल रहा है तो वहीं NDA 36 सीटों से आगे चल रही है। वहीं अन्य 01 सीटों पर आगे चल रही है।

Image

Image

अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस के केएल शर्मा से 57,911 वोटों से पीछे चल रही हैं|

आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव 73,424 वोटों से आगे चल रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ पीछे चल रहे हैं|

फतेहपुर सीट से सपा के नरेश चंद्र उत्तम पटेल 3,353 वोटों से आगे चल रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी निरंजन ज्योति पीछे चल रही हैं|

गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसारी 33,484 वोटों से आगे चल रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय पीछे चल रहे हैं|

Image

कन्नौज से सपा के अखिलेश यादव  76,014 वोटों से आगे चल रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक पीछे चल रहे हैं|

Image

लखनऊ सीट से बीजेपी के राजनाथ सिंह 23,817 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के रविदास मरहोत्रा पीछे चल रहे हैं|

 

मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी एक्ट्रेस हेमा मालिनी 1,89,535 वोटों से आगे चल रही हैं, तो वहीं कांग्रेस के मुकेश धनगर पीछे चल रहे हैं|

बात करें 2019 की तो इसमें सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन था और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था| लेकिन गठबंधन के बावजूद सपा-बसपा ज्यादा सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी| जहां गठबंधन ने सिर्फ 15 सीटें जीती थीं, वहीं बीजेपी ने अकेले ही 62 सीटों पर जीत हासिल की थी| वहीं अपना दल (एस) को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली थी| वहीं हार के बाद सपा-बसपा का गठबंधन टूट गया था|

About Post Author