Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा की 30 तो INC की 7 लोकसभा सीटों पर तस्वीरें हुईं साफ, जानें हर अपडेट

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। कुछ सीटों पर तस्वीर भी साफ हो गई है।  बता दें कि खबर लिखे जाने तक भाजपा ने 30, कांग्रेस ने 7, जनता दल (सेक्युलर) ने 2 और Aam Aadmi Party ने 1, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

भाजपा ने इन 30 सीटों पर हासिल की जीत-

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकेशकुमार चंद्रकांत दलाल की निर्विरोध जीत हुई है। तो वहीं गुजरात की महेसाणा लोकसभा सीट से बीजेपी के हरिभाई पटेल ने 6,86,406 वोटों से जीत हासिल की है| अहमदाबाद पश्चिम से बीजेपी के दिनेशभाई मकवाना (वकील) ने 611704 से जीत हासिल की|

वहीं कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट पर गोविंद मकथप्पा करजोल को 684890 वोट मिले हैं। राजस्थान की जयपुर सीट पर भी तस्वीर साफ हो गई है। यहां मंजू शर्मा 331767 वोट से जीते हैं। कर्नाटक की हावेरी लोकसभा सीट पर भाजपा बसवराज बोम्मई ने 43513 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। तो वहीं कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ से भाजपा कैप्टन ब्रिजेश चौटा  149208 के अंतर से जीते हैं।

कांग्रेस ने इन 7 सीटों पर हासिल की जीत 

जनता दल (सेक्युलर) ने इन 2 सीटों पर हासिल की जीत-

महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अनिल यशवंत देसाई ने 3,95,138 वोटों से जीत हासिल की|

महाराष्ट्र की रायगढ़ लोकसभा सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तटकरे सुनील दत्तात्रेय ने 5,08,352 वोटों से जीत हासिल की|

बिहार की गया लोकसभा सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी ने 494960 वोटों से जीत हासिल की है।

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 364085 वोटों से जीत हासिल की है।

 

About Post Author