भारत की प्रशंसा को पचा नहीं पाते इंडिया गठबंधन के नेता, प्रयागराज में बोले पीएम मोदी

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी आज कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच तुष्टीकरण की होड़ लगी रही| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की प्रशंसा को पचा नहीं पाते हैं|

जनता के संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा- सपा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सदस्य भारत की प्रशंसा को पचा नहीं पाते हैं| कांग्रेस के शहजादे विदेश जाकर भारत को गाली देते हैं| वे हमारी शासन व्यवस्था और धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ हैं| देश का हर कोना जानता है कि भारत ब्लॉक विकास नहीं कर पाएगा|

आज उत्तर पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, 13 देशों के राजनयिक रहेंगे  मौजूद | PM Modi rally North East Delhi diplomats from countries loksabha  elections 2024 | TV9 Bharatvarsh

उन्होंने आगे कहा- सपा और कांग्रेस के बीच तुष्टीकरण की होड़ मची हुई है, जिन पार्टियों ने राम मंदिर का बहिष्कार किया और सनातन धर्म को ‘डेंगू’ और ‘मलेरिया’ बताया, क्या वे कभी कुंभ मेले को भव्य तरीके से होने देंगे? सपा, कांग्रेस के शहजादे अपने परिवार से आगे कुछ नहीं देख पाते| कांग्रेस तो भारत की आजादी का श्रेय भी एक परिवार को देना चाहती है| वे विकास के खिलाफ हैं| प्रयागराज को भी उनके कार्यकाल में भेदभाव का सामना करना पड़ा|

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे|

About Post Author