केरलम विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर

KNEWS DESK – आगामी Kerala Legislative Assembly election को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच Bharatiya Janata Party (बीजेपी) ने सोमवार को केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य के कई अहम सीटों पर अपने प्रमुख नेताओं और नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

कई बड़े नेताओं को मिला टिकट

बीजेपी की पहली सूची में मंजेश्वर सीट से K. Surendran को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कोझिकोड नॉर्थ से Navya Haridas, कंजिरापल्ली से George Kurian, कझाकूटम से V. Muraleedharan और नेमोम सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Rajeev Chandrasekhar चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा कन्नूर से C. Raghunath, वडकारा से K. Dileep, नादापुरम से C. P. Vipin Chandran, पलक्कड़ से Sobha Surendran और चेंगन्नूर से M. V. Gopakumar को टिकट दिया गया है।

खास बात यह है कि कोझिकोड नॉर्थ सीट से उम्मीदवार बनाई गईं Navya Haridas पहले Wayanad लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। उस चुनाव में उनका मुकाबला Priyanka Gandhi से हुआ था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया चुनावी एजेंडा

केरलम बीजेपी अध्यक्ष Rajeev Chandrasekhar ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि मतदान तक बचे 23 दिनों में पार्टी राज्य की जनता के सामने अपने मुद्दे रखेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान Indian National Congress और Communist Party of India (Marxist) लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाएंगे, लेकिन बीजेपी विकास और जनहित के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी।

चुनाव कार्यक्रम भी घोषित

केरलम की कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *